शहर के कौने-कौने में स्वच्छता दिखाई दे- निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव…
शहर की विधानसभाओं में चलाया गया यह अभियान…
जनप्रतिनिधियों, मंदिर के पुजारियों, स्वछता टीम के सदस्यों और आज भी सैकड़ो नागरिकों ने शामिल होकर अभियान को सफल बनाया और ली स्वच्छता की शपथ…
अधारताल, केन्ट, उत्तरमध्य विधानसभाओं के अलावा संभाग क्रमांक 1, 2, 3, 4, 5, 9, 11, 12, एवं 13 आदि जगहों पर भी चलाया गया विशेष साफ-सफाई अभियान…
जबलपुर। प्रभु श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर में भी हर तरफ साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस आयोजन और इसकी तैयारी को लेकर निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव भी बहुत गंभीर दिखाई दे रहीं हैं। लगातार चल रहे इस साफ-सफाई अभियान का जायजा लेने मौके पर पहुंच रही हैं और उनका कहना है कि शहर का कौने-कौने मे स्वच्छता दिखाई दे। आज इसी क्रम में शहर की विधानसभाओं में और वार्डों में जा जाकर स्वछता टीम के सदस्यों ने जनप्रतिनिधियों, मंदिर के पुजारियों और सैकड़ो की संख्या में शामिल नागरिकों के साथ शहर के मठ मंदिरों की विशेष साफ-सफाई की। लगातार चल रहे इस अभियान में आज अधारताल, केन्ट एवं उत्तर मध्य विधानसभाओं के अलावा संभाग क्रमांक 1, 2, 3, 4, 5, 9, 11, 12, और 13 विशेष अभियान चलाया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से मंदिरों के पुजारी और जनप्रतिनिधियों में पनागर विधानसभा के विधायक सुशील तिवारी इन्दू, केन्ट विधानसभा के विधायक अशोक ईश्वर दास रोहाणी, उत्तर मध्य क्षेत्र के विधायक डॉं. अभिलाष पांडे, पार्षद शारदा कुशवाहा, अतुल लखेरा, सुरेश पांडे, उज्जवल पचौरी, निर्मल चौपड़ा, दीपक यादव आदि के अलावा स्वछता टीम के सभी सदस्य और सैकड़ो नागरिक शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में स्वछता टीम के सदस्यों द्वारा उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के लिए आवाहन किया और स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर मुख्य स्वच्छता निरीक्षक धर्मेंद्र राज ओर स्वच्छता निरीक्षक के एल अहिरवार आदि उपस्थित रहे।

