— केंद्र सरकार के इसारे पर हो रही थी अवैध उगाही।
जबलपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव पूर्व पार्षद तेज कुमार भगत पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश सोनकर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इलेक्टोरोल बॉन्ड चुनावी चंदा की जानकारी सार्वजनिक होने के बाद केंद्र की मोदी सरकार के पूरे कारनामे देश की जनता के सामने उजागर हो गए हैं। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ही चुनावी बॉन्ड योजना लेकर आई थी, यह दुनिया का सबसे बड़ा चंदा उगाही का धंधा बनकर रह गया था। माननीय सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक निर्देश, फैसले के बाद चुनावी बॉन्ड का सारा डाटा स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया को सार्वजनिक करने को कहा गया था, जिसके बाद पूरे देश में इस डाटा के सार्वजनिक होने से केंद्र सरकार में घबराहट साफ तौर पर देखी जा रही है, गौरतलब है कि इस इलेक्ट्रोल बॉन्ड के जरिए जो चंदा वसूली की गई है उस पैसे का उपयोग सरकार ने लोगों को खरीदने में उन्हें तोड़ने में इस्तेमाल किया है। साथ ही साथ जांच एजेंसी जैसे की ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग जैसी आर्थिक अनियमिताओं की जांच करने वाली जांच एजेंसियां केंद्र सरकार का एक हथियार बनकर लोगों की कमर तोड़ने के लिए काम करती रही है, इससे इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि इस तरह का इलेक्ट्रॉन बॉन्ड चंदा उगाही का धंधा दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार साबित हुआ है, जिसे देश की केंद्र सरकार अर्थात मोदी सरकार ने किया है। इस मामले पर जो भी लोग दोषी हैं उन पर अपराधिक मामले दर्ज करने की मांग कांग्रेस के पूर्व पार्षद तेज कुमार भगत पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश सोनकर, संजय बघेल, आजम अली खान, गुड्डू, नबी एजाज अली, राजू लाइक, सफीक, हिना, राजू उपाध्याय, संतोष पाण्डेय, सतीष तिवारी, महेश कोरी दीपक कोरी आदि जनों ने की है।

