जबलपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर एम.पी.ट्रांसको के ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस में कार्यरत पिंटू यादव को स्काडाकंट्रोल सेंटर जबलपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में प्रबंध संचालक इंजीनियर सुनील तिवारी एवं मुख्य अतिथि सेवानिवृत्ति मुख्य अभियंता श्री अनिल बाजपेयी तथा मुख्य अभियंता श्री संदीप गायकवाड़ के द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्तर के पहलवान पिंटू यादव जितने अच्छे खिलाड़ी हैं उतने ही अच्छे ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस जैसे कठिन कार्य को कुशलता पूर्वक और पूरे समर्पण से अंजाम देने वाले कार्मिक हैं।
पुरस्कार देने की नई नीति के तहत ऐसे ही कार्मिकों को खेल श्रेणी में पुरस्कृत किया जाता है जो कि अपने निर्धारित कार्यालयीन कार्यों को उत्कृष्टता के साथ संपादित करने अलावा खेलों में भी विशिष्ट उपलब्धि हासिल करते हैं।

