जबलपुर। एमपी ट्रांसको (मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) के अधीक्षण अभियंता के पद पर कार्यरत सी.एस. ठाकुर 39 वर्षों की सेवा के उपरांत आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश विद्युत मंडल, मध्य प्रदेश राज्य विद्युत मंडल एवं मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी में विभिन्न पदों का कार्य किया।