साईडलुक, जबलपुर। कलेक्टर कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में कलेक्टर दीपक सक्सेना ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर अपर कलेक्टर मिशा सिंह एवं नाथूराम गौड तथा कलेक्ट्रेट स्थित सभी शासकीय कार्यालयों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। श्री सक्सेना ने इस अवसर पर सभी अधिकारियों कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

