साईडलुक, जबलपुर। धार्मिक सांस्कृतिक विरासतों की जानकारी, आयोजन, शोभायात्रा, आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देने वाली है। युवा शक्ति को जागृत कर सनातन संस्कृति से जोड़कर भारतीय संस्कृति से जोड़ना होगा। वारी यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को संस्कृति से जोड़ना है।
श्रीहरि विठ्ठल के दर्शन करने पंढरपुर महाराष्ट्र में संत महात्माओं की पालकियों की यात्रा विभिन्न स्थानों से देवशयनी एकादशी को पंढरपुर पहुंचती है उसी तर्ज पर विगत 10 वर्षों से आषाढ़ी कार्तिकी वारी महामंडल जबलपुर के तत्वावधान में विठ्ठल वारी यात्रा निकाली जाती है इस वर्ष 5 जुलाई को सायं 4 बजे से दत्त मंदिर गोलबाजार से विठ्ठल रखुमाई मंदिर हनुमान ताल तक निकाली जाएगी।
हरिनाम संकीर्तन यात्रा चक्रीय आरती के क्रम मे सरस्वती कॉलोनी चेरीताल में भ्रमण करते भक्तों ने संकीर्तन करते हुए विठ्ठल विठ्ठल विठ्ठला हरि ॐ विठ्ठला, पांडुरंग हरि वासुदेव हरि, राधे श्याम राधे श्याम सीताराम सीताराम, ढोल मंजीरा झांझ बजाते मराठी भाविक, विठ्ठल वारकरी भक्त पीले रंग के वस्त्र,कंठी माला पहने मंडल ने संकीर्तन किया।
आषाढी कार्तिकी वारी महामंडल द्वारा प्रतिवर्ष निकली जाने वाली हरी नाम संकीर्तन यात्रा प्रतिभा भापकर के निवास सरस्वती कॉलोनी से भ्रमण करते हुए में हरिनाम संकीर्तन विठ्ठल वारी यात्रा ने नगर भ्रमण किया। चक्रीय आरती कान्यकुब्ज सभा भवन परिजात बिल्डिंग सरस्वती कॉलोनी चेरीताल में संपन्न हुई।
हरिनाम संकीर्तन विठ्ठल वारी यात्रा में डॉ. स्वाति सदानंद गोडबोले, पार्षद सोनिया रंजीत सिंह, पार्षद प्रतिभा विध्येश भापकर, आभा रानडे, आशा सोलंकी, वर्षा दांडेकर, माधवी जाधव, नेहा, अरूणा फाटक, अनीता प्रशांत गुप्ता, संगीता राजेन्द्र व्यौहार, तेजश्री मनीष नाजवाले, प्रेरणा हेमंत पोहरकर, रंजना भास्कर वर्तक, राधवेंद्र यादव, सत्य प्रकाश सराफ, देवव्रत सोनी, डॉ. एचपी तिवारी, प्राजक्ता प्रवीण विप्रदास, निधि अभय सवडतकर, सुशील जाधव, संतोष गोडबोले, विध्येश भापकर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति रही।
यह कार्यक्रम शुक्रवार को शाम 6 बजे से दुर्गा मंदिर त्रिमूर्ति नगर कॉलोनी में आयोजित है।

