साईडलुक, जबलपुर। सहायक आयुक्त जनजातीय विभाग नीलेश रघुवंशी ने कहा कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने से छूटे हुए विद्यार्थियों के लिए आवेदन करने के लिए पोर्टल ओपन किया जा चुका हैं। पीएमएस योजना से वंचित विद्यार्थी 15 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने संबंधित संस्थाओं से कहा है कि छूटे हुए विद्यार्थियों से एमपी टॉस पोर्टल पर समय सीमा में आवेदन कराना सुनिश्चित करायें।

