साईडलुक, जबलपुर। मध्यप्रदेश में छायाकारों के लिए बनाये गये क्लब एव्येन्ज़ा ने सदस्यता अभियान की शुरूआत कर दी है। जिसके प्रथम चरण में एव्येन्ज़ा का पोस्टर जारी किया गया है। महाकौशल में क्लब के सचिव सिद्धार्थ विनोद सतनामी ने बताया कि क्लब में नये व अनुभवी छायाकारों के लिए विविध प्रकार के कार्यक्रम बनाये जा रहे हैं जो उनके व्यवसायिक दृष्टीकोण से उनको व्यापार में सहयोग प्रदान करेगा व उनका मार्गदर्शन करेगा।
क्लब के सहसचिव राजेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि यह सदस्यता अभियान दिसम्बर से शुरू होकर फरवरी के प्रथम सप्ताह तक चलाया जायेगा। जिसके बाद वर्कशॉप के मध्यम से नये नये फोटोग्राफरों को इस व्यवसाय के गुर सिखाये जायेंगे। इस कार्यक्रम में सिद्धार्थ विनोद सतनामी, राजेन्द्र विश्वकर्मा, प्रदीप मिश्रा रामायण, सत्यजीत यादव व शुभम श्रीवास उपस्थित रहे।


