साईडलुक, जबलपुर। मध्यप्रदेश में जबलपुर के घमापुर इलाके में एक मकान से विद्युत विभाग ने छापा मारकर कई मीटरों को जब्त किया है। जब्त मीटरों की संख्या लगभग 17 होना बताया गया है। विद्युत विभाग के अधिकारी संजय अरोरा, अधिक्षक यंत्री, शहरी क्षेत्र जबलपुर ने बताया कि मीटर से छेड़छाड़ करने की कई शिकायत मिल रही थी। इस के लिए दो दिनों से कार्रवाई की जा रही थी। अभियान के दौरान सोमवार की रात दो जगहों पर भी विभाग ने छापेमारी की।
इसमें रामलीला मैदान के पीछे ताम्रकार मौहल्ला में किशन कोरी के घर दबिश दी गई। जहां से कई मीटरों में छेड़छाड़ करने के लिए कई मीटर पकड़े गये। छापे की कार्रवाई के दौरान आरोपी को पहले ही जानकारी मिल गई थी। इस वजह से आरोपी मौके से फरार हो गया है। विद्युत विभाग ने मौके से मीटर और आरोपी का मोबाईल भी बरामद कर पुलिस में एफआईआर कराई है।
दुसरे मामले में ठक्कर ग्राम इलाके में मजीद वल्द नफीस मास्टर के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है। विद्युत विभाग ने दोनो के घर से भी बिजली चोरी पकड़ी है। इसको भी छापे की सूचना मिल गई थी, इस वजह से मजीद भी मौके से फरार हो गया था। मजीद के घर से मीटर में लगाने वाली सील व अन्य समान भी जब्त किए है।
तज्जुब की बात यह थी की सील मीटर के अंदर भी मीटर से छेड़छाड़ होना पाया है। विद्युत विभाग ने इस मामले में जिन कर्मचारियों के द्वारा बिजली चोरी में मदद करने और छेड़छाड़ वाले मीटर पर सील लगाने के मामले में पुलिस को लिखित शिकायत दी है। विद्युत विभाग के अधिकारी ने साफ कह है कि जो भी इस गड़बड़ी में शामील हैं उन सब के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी। विभाग के द्वारा जब्त आरोपी के मोबाईल से इस रैकिट का पर्दाफाश करने की बात कर रही है।


