(जबलपुर) मणिपुर हिंसा के विरोध में रांझी सेवादल ने निकाली जनआक्रोश रैली

(जबलपुर) मणिपुर हिंसा के विरोध में रांझी सेवादल ने निकाली जनआक्रोश रैली

जबलपुर, साईडलुक प्रतिनिधी। शहर में मणिपुर मे दो समुदाय के बीच खूनी संधर्ष की घटना को लेकर रांझी खमरिया ब्लाक कांग्रेस सेवादल ने एक जन आक्रोश रैली रांझी बडा पत्थर से व्हीकल मोड तक निकाली। इस रैली मनोज लोधी ने संबोधित करते हुए कहा कि मणिपुर राज्य में लगभग 3 माह से हिंसा को दौर जारी है। जहा राज्य सरकार मणिपुर के हिंसा ग्रस्त जिलो में नियंत्रण पाने में आज भी विफल है। मणिपुर राज्य के अनेक जिलो में बढती हिंसा को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था को लागू करने में नाकाम नजर आये।
मणिपुर कि हिंसा में दो समुदाय के बीच खूनी संघर्ष् के चलते अनेक लोगो को जान से हाथ धेाना पडा। हजारेा लोगो को अपना धर बार छोड कर भागना पडा। हिसा के चलते हजा रो बच्चे यतीम हो गये हजारेा लोगो के घरो को आग के हवाले कर दिया गया हाल ही मे दो महिलाओ के साथ दरिदंगी की बात भी सोशल मीडिया के जरिये उजागर हुई। उक्त मणिपुर की धटना को लेकर रांझी खमरिया ब्लाक कंग्रेस सेवादल के अध्यक्ष् मनोज लोधी के नेतत्व मे कांग्रेस के सैकडो कार्यकर्ता ने रांझी बडा पत्थर के व्हीकल मोड रांझी तक रैली निकाली।

administrator, bbp_keymaster

Related Articles