जबलपुर। सीता राम, सीता राम कहिए, जाही विधि राखे राम ताहि विधि रहिए, श्रीराम जय राम जय राम, सीया राम जय राम जय सियाराम का गुणगान करते हुए। ढोलक मंजीरा पर ब्रम्ह मुहूर्त में गली गली राम धुन करते हुए सीता नवमी महोत्सव पर उत्सव मनाया।
श्रीराधा नाम संकीर्तन सेवा मंडल के तत्वाधान में “श्री सीता नवमी महोत्सव” प्रभात फेरी का आयोजन, डॉ सुधीर स्वामी के सानिध्य में, विवेक कला मंदिर से, साठिया कुआं, फूटाताल चौराहा, खटीक मोहल्ला, राम जानकी मंदिर, सराफा चौराहा, श्री छोटे महावीर, कोतवाली, दरहाई, विवेक कला मंदिर में समापन पूजन अर्चन आरती, प्रसाद वितरण के साथ किया गया।
संकीर्तन यात्रा में संतोष अग्रहरि, सुरेंद्र गिरी गोस्वामी, देवेंद्र नेमा, संजय मिश्रा, संजय ताम्रकार, नवदीप पटवा, नरेश कहार, सत्य प्रकाश सराफ,अरुण सोनी, डॉ सुधीर स्वामी, ऋतिक सोनी, मुन्ना पांडे, देवव्रत सोनी आदि भक्तबृंद, रसिक श्रृद्धालुओं के साथ श्रीराधा नाम संकीर्तन सेवा मंडल, जबलपुर के सदस्य संकीर्तन करते हुए शामिल हुए।

