जबलपुर। श्रीरामकृष्ण आश्रम शिशु विद्या मंदिर घमापुर में स्वामी विवेकानंद जन्मोत्सव राष्ट्रीय युवा दिवस पर गुरूवार सुबह 8 बजे स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर सूर्य नमस्कार और प्राणायाम कराया गया। उसके बाद शाला के बच्चों और शाला के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा एक भव्य शोभा यात्रा रैली का आयोजन किया गया। यह रैली राम कृष्ण आश्रम स्कूल से कांचघर चौक तक निकाली गईं। रैली में सबसे आगे स्वामी विवेकानंद की वेश भूषा में चल रहे बच्चे आकर्षण का केन्द्र रहे और रैली में शामिल बच्चे रास्ते भर स्वामी विवेकानंद अमर रहें के नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली का समापन आपस शाला प्रांगण में हुआ। तत्पश्चात शाला के बच्चों द्वारा भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। स्वामी निर्विकल्पानंद महाराज एवं सचिव का उद्बोधन के साथ ही बच्चों द्वारा क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
administrator, bbp_keymaster