जबलपुर। बालबोध शिक्षण मण्डल द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन चरित्र पर आधारित “गर्जा जयजयकार” का दो दिवसीय आयोजन नूतन मराठी प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय गोलबाजार जबलपुर में दिनांक 26 और 27 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम छत्रपती शिवाजी महाराज व उनके जांबाज देशभक्तों, शिलेदारों के पराक्रम पर आधारित है।
कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी अनिल राजुरकर और डॉ. जनमेजय जामदार है। मण्डल के पदाधिकारी प्रदीप फाटक, दिलीप कुंभोजकर, प्रवीण तांबोली व कार्यक्रम के संयोजक हर्षल पुणतांबेकर एवं प्रगति दाभोलकर ने कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है।

