साईडलुक, जबलपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित संभागीय बाल भवन जबलपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तथा विश्व संगीत दिवस के एक दिन पूर्व शुक्रवार को योगाभ्यास एवं संगीत पर केंद्रित कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बाल भवन के बच्चों ने जहाँ संगीतमय प्रस्तुतियां दी, वहीं बच्चों के लिये चिन्हित योग का अभ्यास भी किया। योग अभ्यास का निर्देशन योग गुरु देवेंद्र यादव तथा संगीत प्रस्तुतियों का निर्देशन डॉ शिप्रा सुल्लेरे ने किया। योग एवं संगीत के कार्यक्रमों में नैंसी, दीक्षा, अपर्णा, जयेश, अंबर, अनिका, अर्जुन, अहेली, मंजरी, हर्ष, अक्षांश, गार्गी, प्रत्युषा, अवनि, रोहन, पूर्वी एवं निहारिका ने भाग लिया।
सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास सुश्री शिवानी मौर्य कार्यक्रम की विशेष अतिथि थीं। कार्यक्रम के आयोजन में विजयलक्ष्मी अय्यर, मोहिनी मोघे, सोमनाथ सोनी एवं मीना सोनी का विशेष योगदान उल्लेखनीय है।

