जबलपुर। ऑल वीमन मैनेज्ड बूथ की तरह दिव्यांग मतदाताओं को प्रेरित करने जिले में 7 दिव्यांग मतदान दल भी बनाये जा रहे है। पाटन विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर जिले की शेष सातों विधानसभा क्षेत्र में एक-एक दिव्यांग मतदान दल बनाया जायेगा। दिव्यांगजनों से गठित मतदान दल में प्रत्येक मतदान कर्मी दिव्यांगजन होगा। जिले में तीन यूथ मतदान दल का भी गठन किया जायेगा। इनमें उपलब्ध शासकीय कर्मियों में से कम आयु के शासकीय कर्मियों को शामिल किया जायेगा। पाटन विधानसभा क्षेत्र में एक, जबलपुर पूर्व में एक तथा जबलपुर केन्ट विधानसभा क्षेत्र में एक यूथ मतदान दल गठित किया जायेगा।