जबलपुर। पुलिस कप्तान जबलपुर सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में शहर की यातयात व्यवस्था सुव्यवस्थित एवं सुचारू बनाये रखने हेतु पुलिस तथा नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाले वाहनो व आम रोड पर किये गये अतिक्रमणों को हटवाते हुये रोड के दोनों ओर खड़े किये गये हाथ ठेले, गुमटियॉ, सब्जी, फल आदि के ठेलों को हटवाया जाकर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करवाया जा रहा है। साथ ही व्यापारियों के द्वारा आम रोड तक फैलाई गई सामग्री को अंदर करवाते हुये मार्ग को यातायात के सुचारू संचालन योग्य बनाया जा रहा है। सभी दुकानदारों को समझाईष दी जा रही है कि दुकान के सामने सामग्री न फैला कर रखे तथा न ही हाथ ठेला लगने दिया जावे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात जबलपुर सोनाली दुबे के निर्देशन में प्रभारी यातायात मालवीय चौक शिवदयाल सनोडिया, थाना प्रभारी यातायात गढ़ा, थाना प्रभारी यातायात घमापुर इन्द्ररा ठाकुर एवं नगर निगम जबलपुर द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया एवं यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको पर कार्यवाही की गई।
जिसके अंतर्गत शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र मालवीय चौक से लेकर बडे महावीर, तुलाराम चौक से बड़ा फुहारा पांडे चौक बलदेवबाग, गंजीपुरा, करमचंद चौक, छोटी लाईन फाटक, गोरखपुर बाजार, त्रिपुरी चौक, सदर बाजार, रांझी बाजार, घमापुर चौक आदि क्षेत्र के आसपास अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई जिसमें यातायात में बाधक ठेले, टपरे व गुमटियों को मौके से हटवाया एवं यातायात व्यवस्थित करवाया गया। इसके साथ ही लगातार माईक से एनाउंस किया जाकर लोगो को यातायात नियमो की जानकारी प्रदान की गई है एवं सभी दुकानदारों को समझाईष दी गई कि आम रोड पर अतिक्रमण कर अपना व्यवसाय न करें इसके साथ ही वनवे का पालन करवाया गया।
यातायात नियमो के प्रति जागरूकता लाने हेतू यातायात पुलिस द्वारा महाराष्ट्र स्कूल के समस्त छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्कूली स्टाफ को यातायात नियम तथा वाहन चलाते समय हेलमेट, सीटबेल्ट लगाने व लाईसेंस इत्यादि की जानकारी दी गई।
शुक्रवार को यातायात पुलिस द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत लगभग 300 चालान कर कुल 1,09,300/-समन शुल्क वसूला गया।
वाहन चालक एवं व्यवसायियों से अपील है कि चालानी व अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की असुविधा से बचे व यातायात को व्यवस्थित करने में यातायात पुलिस को सहयोग प्रदान करें। उक्त कार्यवाही यातायात पुलिस द्वारा षहर के सभी मार्गो, चौराहों व तिराहों में निरंतर जारी रहेगी।

