साईडलुक, जबलपुर। गुुरुवार को सभी प्रत्याशियों के साथ चुनाव अधिकारियों ने सामंजस बैठक की। जिसमें मतदान के दिन की तैयारियों व अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई। इसके साथ ही चुनाव अधिकारियों ने प्रत्याशियों को चुनाव संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी। जिसके तहत बताया गया कि प्रत्येक मतदाता व प्रत्याशियों को अधिवक्ता गणवेश व पहचान पत्र के साथ आना अनिवार्य है। हाईकोर्ट परिसर में बैनर, पोस्टर न लगाने की भी हिदायत दी गई है। मतदान के दिन किसी भी प्रत्याशी को पंडाल लगाने की भी अनुमति नहीं दी गई है। किसी भी प्रकार के उपहार वितरण को भी प्रतिबंधित किया गया है। ऐसा करते पाये जाने पर आचार संहिता उल्लंघन के तहत कार्यवाही की जाएगी।
मुख्य चुनाव अधिकारी दिनेश उपाध्याय ने बताया कि 13 मई को मतदान सुबह साढ़े 10 बजे से शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान यदि किसी प्रकार का कोई फर्जी वोटर पकड़ा जाता है तो अविलंब सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट बार एसोसियेशन के चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष संजय वर्मा सहित सात उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। अन्य प्रत्याशियों में पूर्व अध्यक्ष रमन पटेल, डीके जैन, सुनील चौबे, केके पांडे, प्रवीण वर्मा व आनंद चावला शामिल हैं।
इसी तरह सचिव पद पर निवर्तमान सचिव परितोष त्रिवेदी के अलावा असीम त्रिवेदी, अशोक कुमार गुप्ता व ओपी अग्निहोत्री के बीच मुकाबला है।
वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए देवेन्द्र कुमार शर्मा, प्रकाश गुप्ता, मुकेश मिश्रा, ज्ञानेन्द्र पटेल, योगेश मोहन तिवारी, घनश्याम पांडे, प्रमेन्द्र सेन, नरेन्द्र कुमार शर्मा, सुशील कुमार मिश्रा, विश्वास पलिया, अमित जैन, शम्भुदयाल गुप्ता, प्रशांत अवस्थी व अनीता कैथवास शामिल हैं।
सह सचिव पद के लिए योगेश सोनी, जितेन्द्र श्रीवास्तव, लवकुश मिश्रा, दीपक सिंह मैदान में है। कोषाध्यक्ष पद के लिए संगीता नायडू, राजेन्द्र प्रताप सिंह, सुरेन्द्र खरे, धर्मेन्द्र कुमार पांडे व पुस्तकालय सचिव पद के लिए अजय शुक्ला, पुष्पेन्द्र वर्मा, रजनीश उपाध्याय, अमन शर्मा मैदान में है।
कार्यकारिणी सदस्य के लिए गरिमा तिवारी, विनोद मिश्रा, हरीश शुक्ला, राजरूप पटेल, प्रेमनारायण वर्मा, कृष्णकुमार द्विवेदी, विवेक कुमार पांडे, अनुराग पटेल, शेषमणि मिश्रा, तीरथ प्रसाद जायसवाल, मुनेन्दर, सुनील कुमार गौतम, सपना तिवारी, अतुल सिंह भारद्वाज, प्रियंक चंसोरिया, नीरज पाठक, मनोज कुशवाहा, संदीप कुमार दुबे, अनुपम भट्ट, संजय कुमार मालवीय, रविन्द्र प्रताप सिंह, आजाद श्रीवास्तव, डॉ. वीरेन्द्र कुमार दुबे, स्मिता कहेरी व रूपेश सिंह ने अपने नामांकन पत्र जमा किए हैं।
बैठक में चुनाव अधिकारी संजय सेठ, सरला पांडे, आशीष सिन्हा, सुधाकरमणि पटेल, हिमांशु तिवारी, प्रशांत दुबे, मनीष त्रिवेदी, आशीष श्रीवास्तव, नवीन शुक्ला, राजेश सिंह चौहान, आशुतोष तिवारी, केएल जाटव, अमोद गुप्ता, उमेश वैद्य, प्रकाश श्रोती, जगदीश प्रकाश व राजकमल चतुर्वेदी का विशेष योगदान रहा।