डिंडोरी। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सुधीर दत्त तिवारी ने बताया की लोकसभा चुनाव की दृष्टि से आज बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डिंडोरी जिले के प्रवास पर रहेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 17 अप्रैल को 1:30 बजे पायली बालाघाट जिले से चलकर डिंडोरी 2 बजे पहुंचकर, कंपनी चौक पुरानी डिंडोरी चौराहे से रोड शो करते हुए जबलपुर बस स्टैंड में मंडला लोकसभा के प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते के पक्ष में सभा को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया ने कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है।
(डिंडोरी) आज मुख्यमंत्री मोहन यादव रहेंगे डिंडोरी प्रवास पर…

