डिंडौरीः अमरकंटक मार्ग पर करंजिया के पास अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर

डिंडौरीः अमरकंटक मार्ग पर करंजिया के पास अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर

◆ भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने घायल को पहुंचाया अस्पतालः-

डिंडौरी (रामसहाय मर्दन)। अमरकंटक मार्ग पर करंजिया के पास रविवार की शाम अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मारकर घायल कर दिया। उसी दौरान घटनास्थल से गुजर रहे भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने अपने वाहन से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंजिया में भर्ती कराया और डॉक्टर्स से समुचित उपचार करने का आग्रह किया। जानकारी के अनुसार ग्राम सेनगुड़ा निवासी लेखन सिंह मरावी पिता जेहर सिंह मरावी गोरखपुर से करंजिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और घायल अवस्था में सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। मौका ए वारदात से गुजर रहे ओमप्रकाश धुर्वे अमरकंटक जा रहे थे। उन्होंने घायल युवक को देखकर ततकाल गाड़ी रुकवाई और युवक को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, घटना की जानकारी करंजिया पुलिस को दे दी गई है।

 

administrator, bbp_keymaster

Related Articles