डिंडौरी| धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान(डीएसएस) पौधारोपण महाअभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता लाने का कार्य कर रही है। पिछले छः माह से सामाजिक समिति डीएसएस के सदस्य अलग अलग जगह पर,अनेक महत्वपूर्ण संगठन और प्रतिष्ठित अधिकारियों,सम्माननीय किसानों के साथ मिलकर पौधारोपण का कार्य नियमित कर रही है ।पर्यावरण संरक्षण आज के समय में अति आवश्यक है जिससे वर्तमान और आने वाली पीढ़ी का जीवन स्वस्थ और सुरक्षित रह सके इसी उद्देश्य के तहत डीएसएस मध्यप्रदेश पर्यावरण सहित कई दिशाओं में काम कर रही है।
26 वां रविवार को माँ शारदा टेकरी शहपुरा में पौधा रोपण का अनमोल कार्य किया गया जिसमें माननीय न्यायाधीश रविशंकर भलावी,अधिवक्ता संघ शहपुरा के अध्यक्ष अधिवक्ता दयाराम साहू,भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल,बीजेपी ओबीसी मोर्चा शहपुरा के अध्यक्ष विजय कुमार साहू,डीएसएस के सदस्य नरेश साहू,पटवारी सोहन साहू,दीपांसु दुबे,सामाजिक समिति डीएसएस के सचिव अधिवक्ता निर्मल कुमार सहित अन्य पर्यावरण प्रेमी उपस्थित
रहे।

