(डिंडौरी)विकास पर्व:— सातवें दिन हुआ 03 करोड़ 03 लाख पचास हज़ार रूपये के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण….

(डिंडौरी)विकास पर्व:— सातवें दिन हुआ 03 करोड़ 03 लाख पचास हज़ार रूपये के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण….

डिंडौरी,रामसहाय मर्दन| राज्य शासन के निर्देशानुसार नागरिकों को विकास की गतिविधियों से अवगत कराने तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने 16 जुलाई से चलाये जा रहे विकास पर्व के सातवें दिन आज शनिवार को जिले में करीब 03 करोड़ 03 लाख पचास हजार रूपये के 7 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। भूमिपूजन और लोकार्पण के इन कार्यों को मिलाकर विकास पर्व के सात दिनों में जिले में 8 निर्माण कार्य लागत 3.82 करोड़ का लोकार्पण और 10 निर्माण कार्य लागत 2.16 करोड़ का भूमिपूजन किया जा चुका है। विकास पर्व के सातवे दिन विकासखंड करंजिया में ग्राम पंचायत पाटन, काटीगहन, उमरिया, गोपालपुर और चकमी रैयत में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया है। उक्त भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम पूर्व केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, भाजपा जिला अध्यक्ष अवधराज बिलैया, सियाराम साहू, दिलीप ताम्रकार और राजकुमार मोंगरे के मुख्यातिथ्य में संपन्न हुआ।

 

editor

Related Articles