परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस ने नर्मदा प्राकट्य उत्सव सफल बनाने वाले सहयोगीयों के लिए आभार व्यक्त किया…
डिंडौरी| माँ नर्मदा प्राकट्य उत्सव नगर में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, नर्मदा जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में नगर के मुख्य मार्गो को चुनरी और लाईट से सजाया गया साथ ही जगह— जगह बड़े पैमाने पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। वही बड़ी संख्या में सुबह से ही श्रद्धालुओं ने माँ नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाई, इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां रेवा की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की हैं। नर्मदा के मढि़या घाट,शनि घाट समेत जोगी टिकरिया तक नर्मदा के दोनों तटों पर भक्तों का तांता लगा रहा ।देर शाम मढि़या घाट में माई की महा आरती उतारी गई, इस दौरान नर्मदा में लंबी चुनरी अर्पित की गई, महा आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन समेत परिक्रमा वासी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे हैं।

नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस ने नर्मदा जन्मोत्सव को सफल बनाने पर किया आभार व्यक्त….
नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस ने कहा मां नर्मदा के जन्म उत्सव कार्यक्रम मे सम्मानीय नगर वासियों एवं जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा नगर परिषद के अधिकारी— कर्मचारी व सफाई मित्र एवं पत्रकार बन्धु, जनप्रतिनिधियों को सहयोग के लिए दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करती हूं, साथ ही आयोजन में हुई त्रुटियों व कष्ट के लिए क्षमा याचना करते हुए और आगामी कार्यकम में कमियों को शत— प्रतिशत दूर करेंगे की बात कही है ।

