डिंडौरी राठौर रामसहाय मर्दन। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022 में डिंडौरी जिले के अभिषेक चंदेल ने प्रदेशभर में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल डिंडौरी, बल्कि पूरे राठौर समाज और मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है।
MPPSC द्वारा अंग्रेजी माध्यम में सहायक प्राध्यापक के कुल 200 पदों के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। अभिषेक चंदेल, पिता श्री अशोक सिंह चंदेल, ने कठिन प्रतिस्पर्धा को पार करते हुए टॉप रैंक हासिल की।
अभिषेक की इस सफलता के पीछे उनके शिक्षित परिवार, विशेषकर उनके दादा डॉ. प्रताप सिंह चंदेल के प्रेरणादायी मार्गदर्शन और नैतिक मूल्यों की अहम भूमिका रही है। वर्तमान में वे सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं और शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बना रहे हैं।
उनकी यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत गौरव की प्रतीक है, बल्कि समस्त युवाओं के लिए यह संदेश भी है कि शिक्षा, परिश्रम और संस्कारों के सम्मिलन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।



