अमरपुर जनपद पंचायत के सभा हाल में किया गया समीक्षा बैठक का आयोजन
डिंडौरी,रामसहाय मर्दन| जनपद पंचायत अमरपुर में आज जनपद सीईओ आधार सिंह कुशराम ने आयुष्मान ग्राम सभा की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली । बैठक का आयोजन जनपद पंचायत सभा हाल में किया गया। जहां सभी ग्राम पंचायत के सचिव और सहायक सचिव उपस्थिति रहे। बैठक में सीईओ आधार सिंह कुशराम ने कल होने वाली आयुष्मान ग्राम सभा की आवश्यक तैयारियो की समीक्षा की गयी। बैठक मे उपस्थित सचिवों को बाढ़ आपदा जैसे घटनाओं से निपटने की तैयारी के बारे में जानकारी ली गई। बारिश के समय मे ग्रामीणों को जागरूक किये जाने के सम्बन्ध मे निर्देश दिये गए। बैठक में उपस्थित डॉक्टर एसएस मरकाम ने बताया की सर्प दंश की स्थिति मे तत्काल अस्पताल लेकर आये गांव में अंधविश्वास मे न पड़े। बैठक में उपस्थित सभी सचिवों को कहा की पंचायत भवन मे दीवार लेखन कार्य किये जाये ताकि सर्पदंश की दवाइयों पीड़ितओ का इलाज अस्पताल में हो। सीईओ आधार सिंह कुशराम ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की मेड बांध के कार्य और कूप मरम्मत के कार्य को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिये और आवास के कार्यों को शीघ्र पूर्ण किये जाने के साथ गांव मे हुए पौधा रोपण कार्यों की भी जानकारी ली कहा मृत पौधों की जगह पुनः रोपण किये जाए। बैठक में उपस्थित अधिकारी, व्ही.के. पटेल खंड पंचायत अधिकारी, संजय उइके अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी एस.डी.ओ. दुबे, पंचायत समन्वयक अधिकारी, डॉक्टर एस.एस.मरकाम व सचिव, रोजगार सहायक उपस्थित रहें।


