Dindori
डिंडौरी: आकाशीय बिजली गिरने से 42 वर्षीय महिला झुलसी…

डिंडौरी (रामसहाय मर्दन)। कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम केवलारी निवासी 42 महिला आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलस गई है। मिली जानकारी के मुताबिक विगत दिन मंगलवार को पीड़िता जयमती और उसके पति कार्तिकराम दोनों अपने घर से लगभग 1 किलोमीटर दूर खेत मे काम करने गया थे तभी लगभग 3 बजे हल्का बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिराने के चपेट में आने से महिला झुलस गई है। जानकारी में परिजनों के द्वारा बताया गया कि पीड़िता महिला की शरीर का दाहिना हिस्सा काम करना बंद कर दिया है। घटना के बाद परिजनों के द्वारा 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जंहा पर पीड़िता महिला की इलाज किया जा रहा है। फिलहाल महिला के स्वस्थ में सुधार हो रहा है।