डिंडौरी:- एकल अभियान के 10 दिवसीय अभ्यास वर्ग में जैविक खेती व कानूनी दी गई जानकारी….

डिंडौरी:- एकल अभियान के 10 दिवसीय अभ्यास वर्ग में जैविक खेती व कानूनी दी गई जानकारी….

◆भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने जैविक कृषि पर दी जानकारी:-

डिंडौरी/शहपुरा| एकल अभियान अंचल डिंडौरी केन्द्र शहपुरा संच में 10 दिवसीय अभ्यास का आयोजन किया गया है जिसमें विकासखंड शहपुरा व विक्रमपुर के एकल आचार्यों को विभिन्न विषयों में प्रशिक्षित किया जा रहा है इस बीच आचार्यों को जैविक खेती एवं कानून की सामान्य जानकारी देने के लिए भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष व जैविक कृषि प्रशिक्षक बिहारी लाल साहू व जिलामंत्री अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू को अमंत्रित किया गया ।अभ्यास वर्ग के दूसरे सत्र में बिहारी लाल साहू ने जैविक कृषि के बारे में विस्तार से जानकारी दिया साथ ही जैविक उत्पाद बनाने का तरीका बताए एवं आचार्यों के द्वारा पूछे जाने बाले प्रश्न का जवाब दिए । बिहारी ने केचुआ खाद के बनाने का तरीका व उसका लाभ बताया साथ ही फसलों में लगने बाले बाहरी कीट के नियंत्रण के लिए नीमास्त्र,अग्नी अस्त्र,तरल खाद आदि के बारे में विस्तार से जानकारी साझा किए साथ ही हरि खाद एजोला जो फसलों के लिए रामबाण हैं के बारे में जानकारी दिए। इस बीच कार्यक्रम में अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू ने कानून के बारे में सामान्य जानकारी दिए जैसे निःशुल्क विधिक सहायता कैसे प्राप्त करे? अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना 2015, माता पिता व वरिष्ठ जनों के भरण-पोषण अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दिए।इस सत्र में विक्रमपुर संच प्रमुख गेंदू सिंह धुर्वे,शहपुरा संच प्रमुख भरत लाल धुर्वे,फूल साह,बसंत धुर्वे,मुन्ना परस्ते,धीरज वरकड़े, भानवति, भागवति, सवित्रीपरस्ते, कुसुमलता आदि 42 आचार्य उपस्थित रहे।

editor

Related Articles