डिंडौरी(रामसहाय मर्दन)| जिले के समनापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुकर्रामठ में संचालित एम.एस.जी. एकेडमी में आज दिन शनिवार को विद्यालय परिसर में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के पांचवे दिन विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें एकेडमी के छात्र–छात्राओं के द्वारा रंगोली, कबड्डी और खो–खो खेल में बच्चों ने भाग लिया। विद्यालय प्रबंधक प्रधानाचार्य वेद प्रकाश ठाकुर ने बताया कि रंगोली कार्यक्रम में प्रथम स्थान दीप्ति मोहारी, द्वितीय स्थान जानवी धुर्वे एवं तृतीय स्थान पर पूजा राठौर रही है। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक प्रधानाचार्य वेद प्रकाश ठाकुर सहित पहलाद सिंह डोंगरी, प्रांजल दुबे,सीमा दुबे,शाल्की नन्दा उपस्थित रहे ।