डिंडौरी| कन्याआश्रम मानिकपुर में मध्य प्रदेश 67 वें स्थापना दिवस बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया

डिंडौरी| कन्याआश्रम मानिकपुर में मध्य प्रदेश 67 वें स्थापना दिवस बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया

डिंडौरी/शहपुरा| विकासखंड अंतर्गत मानिकपुर कन्याआश्रम मैं मध्य प्रदेश के 67 वें स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें प्राचार्य द्वारा बताया गया कि 01 नवंबर 1956 को मध्य प्रदेश नया राज बना,इसके बाद मध्यप्रदेश का विभाजन कर 1 नवंबर 2000 को देश के 26 वें राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ को अलग कर दिया गया,छत्तीसगढ़ के अलग होने के पूर्व मध्य प्रदेश भारत देश का सबसे बड़ा राज्य था,स्थापना दिवस के अवसर पर हाई स्कूल मानिकपुर में रैली आयोजित की गई कन्याआश्रम मानिकपुर में छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई मानिकपुर कन्याआश्रम के छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें देश की विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रम की झलक देखी गई संस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ रसगुल्ला दौड़,जलेबी दौड़,कुर्सी दौड़,एवं छात्राओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। नशा न करने को लेकर लोगों को किया गया प्रेरित कन्याश्रम मानिकपुर में आयोजित कार्यक्रम में नशा ना करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया इस दौरान वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों ने नशा से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया कि किस प्रकार से नशा लोगों के लिए हानिकारक है और नशा ना करने के लिए सभी को प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रेपुरा प्राचार्य जीएस सोनी,प्राचार्य आई के मिश्रा,पीएस मरावी,कन्याआश्रम अधीक्षक रैना मरावी,तेजी झारिया,छोटे सिंह ठाकुर,गया असाटी,सरपंच गीता मरावी,अभिलाषा,रजनी झारिया,हीरेंद्र मरावी,पप्पू प्रदीप कुमार झारिया,पूर्व सरपंच शिवेंद्र सिंह मरावी,पीसीओ कृष्णलाल चंदेल,रामेश्वर प्रसाद,विनोद झारिया, छात्राओं,पालक,व शिक्षक स्टाफ सहित ग्रामीण जन मौजूद रहे।

editor

Related Articles