डिंडौरी| सेंटर फॉर एडवांस रिसर्च एंड डेवलपमेंट कार्ड संस्था के डिंडौरी कार्यालय में आज दिनांक को संस्था का 30 वां स्थापना दिवस सभी अधिकारी कर्मचारियों द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्ड संस्था प्रबंधक रमाशंकर गर्ग द्वारा बताया गया कि डॉ. विवेक शर्मा द्वारा जन, जल, जंगल, जमीन, और जानवरों के लिए कुछ समुदाय स्तर पर बेहतर कर गुजरने के लक्ष्य के साथ संस्था की स्थापना की गई। आज संस्था पैन इंडिया कई राज्यों में विभिन्न हितग्राही एवं सामुदायिक मूलक आजीविका संवर्धन गतिविधियों के साथ लगातार प्रशासन के सहयोग से कार्यरत है। इतने वर्षो की यह यात्रा कई उतार चढ़ाव भरी रही पर संस्था के स्पष्ट दूरदर्शिता बेहतर प्रबंधन एवं मूल्यांकन के कारण हमेशा सफल उद्देश्यों के नित नए आयाम स्थापित करते रही। पूर्व में कार्यरत संस्था के बहुत से कर्मचारी आज वर्तमान में विभिन्न विभागों के साथ मिलकर प्रशासन के साथ कार्य कर अपने अनुभवों से बेहतर कार्य रहे है, क्योंकि संस्था द्वारा हमेशा एक इंस्टीट्यूट रूप में भी कार्य किया गया जिससे कर्मचारियों की किस तरह क्षमता संवर्धन किया जा सके, इसके लिए कार्य किया जाता रहा है। संस्था द्वारा स्वयं संचालित सभी कार्यक्रम की कड़ी से कड़ी मॉनिटरिंग की जाती है, जिससे कार्यक्रम लक्ष्य प्राप्त हो सके, एवम ज्यादा से ज्यादा लाभ हितग्राहियों को मिल सके। आज स्थापना दिवस के अवसर पर सभी टीम सदस्यों द्वारा संस्थागत सिद्धान्त एवं लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक बेहतर करने का संकल्प लिया गया। कार्ड संस्था वर्तमान में डिंडौरी जिले के 25 ग्रामों में किसानों को ज्यादा से ज्यादा प्राकृतिक एवं जैविक खेती से जोड़ने का प्रयास कर रही है। जिसके लिए समय समय पर किसानों के लिए विषय विशेषज्ञ द्वारा बीज, जल एवं मृदा प्रबंधन प्रशिक्षण, जैविक खाद निर्माण, एवं डेमो गतिविधियों का निशुल्क आयोजन कर रही है। संस्था का मूल लक्ष्य यही है कि ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र में किसानों के मध्य जागरूकता पैदा हो सके।