डिंडौरी,रामसहाय मर्दन| शासकीय शिक्षक संगठन नेआज क्रमोन्नति सूची जारी कराने कलेक्टर से मिले पहुंचे। शासकीय शिक्षक संगठन जिला डिंडौरी के अध्यक्ष राम कुमार गर्ग ने बताया कि शासकीय शिक्षक संगठन जिला डिंडौरी का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर विकास मिश्रा मुलाकात कर डिंडौरी जिले में प्राथमिक शिक्षकों की क्रमोन्नति सूची में भारी गड़बड़ियों को की शिकायत करते हुए बताया कि विकास खंड शिक्षा अधिकारियों के द्वारा सहायक आयुक्त कार्यालय डिंडोरी को 12 वर्ष और 24 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले प्राथमिक शिक्षकों की सही जानकारी न देने के कारण आधी अधूरी सूची जिला को भेजी गई जिससे सैकड़ों प्राथमिक शिक्षक क्रमोन्नति के लाभ से वंचित रह गए। शासकीय शिक्षक संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर महोदय डिंडोरी से गुहार लगाई कि प्राथमिक शिक्षकों जिन्होंने 12/24 साल की सेवा पूरी कर ली है उन्हें प्रथम व द्वितीय क्रमोन्नति का आदेश दूसरी सूची जारी कर दिलवाने की कृपा करें। कलेक्टर महोदय ने मामले की जांच कराकर शीघ्र दूसरी सूची जारी करवाने का आश्वासन दिया है।



