लाखों रू.की लागत से निर्मित पानी टंकी बना शो-पीस, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा लाभ
पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने कहा :— *कलेक्टर साहब कभी हमारे गांव भी आओ! हम बूंद—बूंद पानी को तरस रहे…
Contents
लाखों रू.की लागत से निर्मित पानी टंकी बना शो-पीस, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा लाभडिंडौरी, रामसहाय मर्दन| भीषण गर्मी के चलते गावों में जल स्रोतों के सूखने से जल संकट ने विकराल रूप धारण कर लिया है। जिसके चलते ग्रामीण दिनभर पेयजल की व्यवस्था करते नजर आ रहे हैं। डिंडौरी जिले की आदिवासी ग्राम पंचायत रमपुरी के ग्राम छपरी और ग्राम पंचायत कनाईसांगवा में पेयजल संकट इतना गहरा गया है कि प्यास बुझाने के लिए लोगों को सुबह लेकर शाम तक पानी के लिए मशक्कत करने को मजबूर है।गौरतलब है कि जिले के सभी जनपदों में नल-जल योजना के तहत पाइप लाईन तो बिछा दी गई है, परन्तु अभी तक ग्रामीणों को नल कनेक्शन से पानी नही दिया जा रहा हैं। ताजा मामला ग्राम पंचायत रमपुरी के ग्राम छपरी का सामने आया है जहां ग्रामीणों ने बताया कि दो वर्ष पहले पानी नल जल योजना के तहत पानी टंकी बनाकर घर घर नल कनेक्शन कर दिया गया है लेकिन आज लोगों को नल से पानी नहीं दिया गया। वहीं ग्राम पंचायत कनाईसांगवा के ग्रामीणों ने विभाग से शिकायत कर बताया कि नलजल योजना के तहत घरों में नल कनेक्शन से सप्ताह में 3 से 4 दिन पानी दी जाती है। जिससे लोगों के खासी मुसीबतों का सामने करना पड़ रहा हैं। इसी प्रकार लोक स्वाथ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा लगाए गए हैण्डपंप भूमिगत जल स्तर गिरने के कारण दम तोड चुके हैं। ऐसी परिस्थितियों में गांव में भीषण पेयजल जल संकट गहरा गया है।समस्या के निराकरण पर अफसर नहीं देते ध्यान....ग्राम पंचायत छपरी और ग्राम पंचायत कनाईसंगवा के ग्रामीणों ने बताया कि हमारी पेयजल समस्या की ओर किसी का भी ध्यान नहीं है। ऐसे में हमें खासी परेशानी उठाना पड़ रही है। बार-बार शिकायत के बावजूद भी न तो जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं न ही अफसरों को हमारी समस्या के निराकरण कराने में कोई रूचि है।बता दे कि ग्राम पंचायत छपरी के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाते नलजल योजना के तहत घरों में लगे नल कनेक्शन से पानी देने की मांग की है। साथ ही समस्या का समाधान न होने बर्तन लेकर सड़क में विरोध प्रदर्शन करने की चेतवानी भी दी जा रही है।अब देखना यह क्या जिला प्रशासन ग्रामीणों की समस्या का समाधान करता है फिर ग्रामीण इसी तरह पानी के लिए परेशान होते रहेंगे।
नलजल योजना के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च फिर भी ग्राम पंचायत कनाईसांगवा और ग्राम छपरी के ग्रामीणों को नहीं मिल योजना का लाभ…
डिंडौरी, रामसहाय मर्दन| भीषण गर्मी के चलते गावों में जल स्रोतों के सूखने से जल संकट ने विकराल रूप धारण कर लिया है। जिसके चलते ग्रामीण दिनभर पेयजल की व्यवस्था करते नजर आ रहे हैं। डिंडौरी जिले की आदिवासी ग्राम पंचायत रमपुरी के ग्राम छपरी और ग्राम पंचायत कनाईसांगवा में पेयजल संकट इतना गहरा गया है कि प्यास बुझाने के लिए लोगों को सुबह लेकर शाम तक पानी के लिए मशक्कत करने को मजबूर है।
गौरतलब है कि जिले के सभी जनपदों में नल-जल योजना के तहत पाइप लाईन तो बिछा दी गई है, परन्तु अभी तक ग्रामीणों को नल कनेक्शन से पानी नही दिया जा रहा हैं। ताजा मामला ग्राम पंचायत रमपुरी के ग्राम छपरी का सामने आया है जहां ग्रामीणों ने बताया कि दो वर्ष पहले पानी नल जल योजना के तहत पानी टंकी बनाकर घर घर नल कनेक्शन कर दिया गया है लेकिन आज लोगों को नल से पानी नहीं दिया गया। वहीं ग्राम पंचायत कनाईसांगवा के ग्रामीणों ने विभाग से शिकायत कर बताया कि नलजल योजना के तहत घरों में नल कनेक्शन से सप्ताह में 3 से 4 दिन पानी दी जाती है। जिससे लोगों के खासी मुसीबतों का सामने करना पड़ रहा हैं। इसी प्रकार लोक स्वाथ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा लगाए गए हैण्डपंप भूमिगत जल स्तर गिरने के कारण दम तोड चुके हैं। ऐसी परिस्थितियों में गांव में भीषण पेयजल जल संकट गहरा गया है।
समस्या के निराकरण पर अफसर नहीं देते ध्यान....
ग्राम पंचायत छपरी और ग्राम पंचायत कनाईसंगवा के ग्रामीणों ने बताया कि हमारी पेयजल समस्या की ओर किसी का भी ध्यान नहीं है। ऐसे में हमें खासी परेशानी उठाना पड़ रही है। बार-बार शिकायत के बावजूद भी न तो जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं न ही अफसरों को हमारी समस्या के निराकरण कराने में कोई रूचि है।बता दे कि ग्राम पंचायत छपरी के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाते नलजल योजना के तहत घरों में लगे नल कनेक्शन से पानी देने की मांग की है। साथ ही समस्या का समाधान न होने बर्तन लेकर सड़क में विरोध प्रदर्शन करने की चेतवानी भी दी जा रही है।अब देखना यह क्या जिला प्रशासन ग्रामीणों की समस्या का समाधान करता है फिर ग्रामीण इसी तरह पानी के लिए परेशान होते रहेंगे।


