डिंडौरी | आज गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम भगनवारा स्थित मोहनझिर शक्ति केन्द्र में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठ एवं मढिया के पूज्यनीय पुजारी मत्ते सिंह सैयाम का श्रीफल और साल भेंट कर सम्मान किया गया। मत्ते सिंह सैयाम एक प्रसिद्ध पुजारी हैं, चैत्र नवरात्र में यहां जंवारे बोकर माता की सेवा और भजन के माध्यम से श्रद्धालु पुण्य लाभ अर्जित करते हैं। सम्मान समारोह में विशेष रूप से उपस्थित रहीं भारतीय जनता पार्टी की जनपद सदस्य मति मालती तिवारी। उनके साथ मंडल महामंत्री राम कुमार बनवासी, शक्ति केन्द्र प्रभारी सूरज यादव, शक्ति केन्द्र संयोजक सूरज सिंह ठाकुर, बूथ महामंत्री कैलाश यादव, परसादीलाल, महिला कार्यकर्ता मति सुभिया यादव तथा ग्राम की अनेक महिलाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामवासियों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं का भी अहम योगदान रहा। पूरे आयोजन में भक्तिभाव, श्रद्धा और सामूहिक सहयोग की अद्भुत झलक देखने को मिली।



