भगवान शनिदेव की महाआरती के साथ किया जाता है विशाल भंडारा…
डिण्डौरी|जिला मुख्यालय से लगभग चार किलोमीटर की दूरी पर कनईसांगवा गांव में हर शनिवार को भगवान शनिदेव की महाआरती के साथ विशाल भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीणों से मिला जानकारी के मुताबिक ग्राम कनईसांगवा में पीपल पेड़ के नीचे भगवान शनिदेव महाराज का मंदिर में शनिदेव के भक्तों के द्वारा प्रतिदिन सुबह शाम श्रध्दाभाव भक्ति के साथ आरती पूजा—पाठ किया जाता हैं। ” हे शनिदेव” के नाम से गांव के युवाओं के द्वारा एक समिति तैयार किया गया हैं समिति के द्वारा हर शनिवार को शनिदेव महाराज की महाआरती बड़ी धूमधाम की जाती हैं और महा आरती पूजा पाठ उपरांत विशाल भंडारा प्रसाद वितरण किया जाता हैं। गांव के लोगों में शनिदेव महाराज के प्रति आस्था भरोसा बना हुआ हैं। शनिदेव महाराज के पूजा—पाठ करने से गांव में सुख शांति का माहौल बना रहता हैं।