ग्राम पंचायत सरपंच शांति धूमकेती ने जनपद सदस्य का किया स्वागत….
डिंडौरी| जनपद पंचायत अमरपुर के ग्राम पंचायत रमपुरी में आज वित्तीय वर्ष 2023-24 का आय व्यय, निर्माण कार्यों और नवीन कार्य की स्वीकृति कर प्रस्ताव पारित किया गया। जानकारी में बताया गया कि ग्राम पंचायत में सरपंच शांति धूमकेती के द्वारा जनपद सदस्य स्वागत, सिर में कलाश रख कर किया गया। ग्राम पंचायत बैठक में समस्त पंच एवम जनपद सदस्य कृष्ण कुमारी बरौतिया की उपस्थिति में बैठक का आयिजित किया गया जहां वित्तीय वर्ष 2023-24 का आय व्यय शेष की जानकारी, निर्माण कार्यों की जानकारी प्रदान की गई, साथ ही नवीन कार्य की स्वीकृति पर प्रस्ताव पारित किया गया। ग्राम पंचायत से कर अधिरोपित किए जाने का प्रस्ताव सर्व मत से पारित किया गया, अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विकास के मुद्दो पर चर्चा की गई।


