(ग्राम रमपुरी में “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़ा के तहत मां नर्मदा तट की साफ—सफाई कर सामूहिक स्वच्छता की दिलाई गई शपथ….)
डिंडौरी,रामसहाय मर्दन| जनपद पंचायत अमरपुर में सीईओ आधार सिंह कुशराम और व्ही के पटेल खंड पंचायत अधिकारी ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत हस्ताक्षर कर अभियान का प्रारंभ किया गया। साथ ही आकर्षक सेल्फी प्वाइंट में फोटो खिंचवा कर सभी को स्वच्छता का संदेश दिया। वही जनपद पंचायत अमरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत रमपुरी में स्वच्छता अभियान चलाकर मां नर्मदा के तट पर साफ सफाई किया गया तथा ग्राम पंचायत में सामूहिक स्वच्छता शपथ अखलेश मिश्रा सहायक सचिव के द्वारा लोगो को दिलाया गया। इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत रामगढ़ के सहायक सचिव सुनील ठाकुर ने स्वच्छता अभियान स्वच्छता ही सेवा के तहत देव स्थान में साफ—सफाई का कार्य कराते हुए ग्रामीण जन को सामूहिक रूप से स्वच्छता का शपथ दिलाया गया।



