ग्रामीणों ने सरपंच रूकमणी बाई परस्ते, प्रभारी सचिव देवसिंह ठाकुर पर मानक विहीन सामग्री का उपयोग कर सीसी सडक निर्माण कराने के लगाए आरोप…
जनपद सीईओ ने कहा : मामले की जांच कराकर लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध की जाएगी कार्रवाई….
जनपद पंचायत समानापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रेमपुर माल के ठाकुर टोला का मामला….
डिंडौरी, रामसहाय मर्दन। इन दिनों समनापुर जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्यों में जमकर अनिमित्ताएँ बरती जा रही है। चाहे स्टॉप डैम हो, पुलिया निर्माण हो या सीसी सड़क निर्माण हो कार्य शुरू होते ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती है। एक ओर सड़क के निर्माण कार्य से जहां ग्रामीणों को खुशी मिली है तो वहीं भ्रष्टाचार के कारण पल भर में खुशी गायब भी हो जाती है। मानक विहीन निर्माण का ग्रामीणों के द्वारा विरोध किया जाता है, किंतु जिम्मेदारों पर कोई असर नहीं होता है। जिसका खामियाजा आम ग्रामीणों को झेलना पड़ता रहा है।
दरअसल जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रेमपुर माल के ठाकुर टोला में कुछ माह पहले नारद के घर से शिवशंकर के घर तक ग्राम पंचायत के द्वारा सीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। जहां सीसी सड़क निर्माण में जिम्मेदारों के द्वारा जरूरी मापदंडों को दरकिनार करते हुए निर्माण कराया गया , इंजीनियरिंग मैनुअल में इसके माप तय हैं, लेकिन सीसी सड़क निर्माण कार्यों में इनकी खुली अवहेलना की गई है, ग्रामीणों ने आरोप लगाए है कि ग्राम पंचायत सरपंच रूकमणी बाई परस्ते, सचिव देवसिंह ठाकुर और रोजगार सहायक संतोष कुमार पाराशर के द्वारा उपयंत्री से आपसी सांठगांठ कर स्वयं को आर्थिक लाभ पहुंचाने सड़क निर्माण में गुणवत्ताहीन निर्माण सामग्री मिट्टी युक्त बजरी वाली गिट्टी, रेत का उपयोग करके पूरी तरह घटिया निर्माण कराया गया है, निर्धारित मापदंडों के अनुसार सीसी सड़क 08 इंच मोटी होनी चाहिए लेकिन जिम्मेदारों के जरूरी मापदंडों को दरकिनार करते हुए 04 इंच गिट्टी की ढलाई किया गया है, जिसके चलते कुछ ही माह में लाखों की लागत से बने सीसी सडक पहली बारिस में धुलकर उखडने लगी।

मानक वहीन सामग्री निर्माण का उपयोग कर सीसी सडक निर्माण कराने के लगाए आरोप…
बता दें स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों के द्वारा मिट्टी युक्त गिट्टी व रेत से घटिया सीसी सड़क निर्माण कराया गया है, जिसकी वजह से कुछ ही माह में सड़क उखड़ कर जर्जर हो गया। बरहाल सीसी सड़क की स्थिति देखकर यह प्रतीत होता है कि ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक के द्वारा उपयंत्री से आपसी सांठगांठ कर ग्राम पंचायत में घटिया निर्माण कर भ्रष्टाचार किया गया है । अब देखना यह है कि सरपंच, सचिव ,रोजगार सहायक और उपयंत्री के भ्रष्टाचार पर वरिष्ठ अधिकारी व जनपद सीईओ द्वारा कोई ठोस कर्रवाई की जाती है या फिर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की जाती है।
बिना सूचना पटल लगाए ही बन गई लाखों रू. सीसी सड़क…
ग्राम पंचायत प्रेमपुर ठाकुर टोला में पंचायत के द्वारा लाखों रू. की लागत से सीसी सड़क निर्माण काराया गया है लेकिन ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों के द्वारा निर्माण स्थल में सूचना पटल लगाना उचित ही नहीं समझा। जबकि कोई भी निर्माण कार्य प्रारंभ कराने से पहले निर्माण स्थल में सूचना पटल पर संबंधित निर्माण कार्य की जानकारी लिखना अनिवार्य है। किंतु जिम्मेदारों के द्वारा शासन के दिशा-निर्देशों की पूरी तरह से धज्जियां उड़ाई जा रही है। निर्माण स्थल में सूचना पटल नहीं होने के कारण ग्राम के आमजनों समेत अन्य लोंगो को उक्त पुलिया निर्माण की लागत एवं मद समेत अन्य जानकारी नहीं मिल पा रही है।
इनका कहना है”
सीसी सड़क निर्माण में जो भी गडबडी हुए है संबंधित उपयंत्री को भेजकर मामले की जांच कराता हूं, लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई की जाएगी।
सी.पी साकेत, जनपद पंचायत सीईओ समनापुर।



