डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन| थाना कोतवाली डिंडौरी क्षेत्र अंतर्गत साकेतनगर में एक सूने मकान से लाखों रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। फरियादी रामगोपाल तिवारी (उम्र 70 वर्ष) की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 229/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गाप्रसाद नगपुरे के नेतृत्व में टीम गठित कर विवेचना की गई। जांच के दौरान घटनास्थल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेह घर के अंदर के व्यक्तियों पर गया। सघन पूछताछ में फरियादी की बड़ी बहू प्रिया तिवारी द्वारा अपने साथी आसिफ खान निवासी विक्रमपुर के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया गया।
आरोपियों की निशानदेही पर जबलपुर और विक्रमपुर से चोरी गये सोने-चांदी के जेवरात (130.9 ग्राम सोना और 3.682 किलोग्राम चांदी, कुल मूल्य 16,26,240 रुपये) तथा नगद एक लाख रुपये बरामद किए गए। कुल बरामद मशरूका 17,26,240 रुपये का रहा। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी दुर्गाप्रसाद नगपुरे के साथ उनि संजय धुर्वे, सउनि प्रवीण खम्परिया, सउनि विपिन जोशी, सउनि मुकेश बैरागी, प्रआर. 202 मुकेश प्रधान (सायबर सेल), प्रआर. 318 देवेन्द्र पटले, म.प्रआर. 196 बबीता तेकाम, आर. 211 सत्येन्द्र डेहरिया, आर. 167 विशाल पटेल, आर. 332 श्याम तिवारी, आर. 350 नीलेश साहू, म.आर. 416 भगवती रावत, आर. 20 जगदीश प्रसाद (सायबर सेल) एवं चालक आर. 395 मनोज कुंजाम की अहम भूमिका रही।



