डिंडौरी(रामसहाय मर्दन)| स्वछ भारत अभियान एवं स्वछता सर्वेक्षण 2023 गतिविधियों की श्रंखला में आज स्वछ भारत मिशन (शहरी) एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मध्यप्रदेश के अंतर्गत आज नगर परिषद डिंडौरी स्वछता की पाठशाला के द्वितीय चरण के तहत क्षमता वर्धन कार्यशाला का आयोजन शहरी स्वच्छता के सहयात्रियों हेतु होटल मिड वे में किया गया I कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे शसरोधन सिंह अपर कलेक्टर, श्रीमति सुनीता अशोक सारस नगर परिषद अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह शालवार मुख्य नगर पालिका अधिकारी की अध्यक्षता एवं उपाध्यक्ष श्रीमति सारिका मंतू नायक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अभिनय गर्ग , वरिष्ठ सलाहकार (केपीएमजी -परियोजना प्रबंधन इकाई ,स्वछ भारत मिशन (शहरी) एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मध्यप्रदेश) द्वारा किया उनके द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण मे सफाई मित्रों की भूमिका, नवीन सफाई प्रणाली एवं शासन की योजनाओं के बारे मे विस्तृत रूप से प्रस्तुतीकरण किया गया I इस क्षमता वर्धन कार्यशाला के माध्यम से निकाय के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वच्छता मित्रों, को स्वछता सर्वेक्षण 2023 के मानकों के अनुरूप जमीनी स्तर पर तैयारियों हेतु मार्गदर्शन किया गया I सरोधन सिंह अपर कलेक्टर ने अपने संबोधन में स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में डिंडौरी को नंबर वन बनाने हेतु स्वास्थ विभाग के अलावा अन्य सभी विभागों की भागीदारी भी सुनिश्चित करने का आवाहन किया वही श्री सत्येंद्र सिंह शालवार मुख्य नगर पालिका अधिकारी डिंडौरी द्वारा शहर में किसी भी स्थान पर कचरे के ढेर नही बन पाएं इसके लिए समस्त सफाई मित्रों को निर्देशित किया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नपा अध्यक्ष श्रीमति सुनीता अशोक सारस ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 हेतु शहर को साफ सफाई के साथ साथ जान सहभागिता को बढ़ाने पर जोर दियाl अंत मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सफाई मित्रों, कर्मचारियों को प्रसंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही साथ सहयोगी संस्था द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में बेहतर प्रदर्शन हेतु डोर टू डोर कचरा एकत्रीकरण को और बेहतर बनाने हेतु सफाई मित्रों से सुझाव भी आमंत्रित किये। इस कार्यशाला मे नगर परिषद डिंडौरी एवं शाहपुरा के समस्त पार्षद एवं अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।