डिंडौरी(रामसहाय मर्दन)| जिले में विगत दिनों समनापुर थानांतर्गत अमरपुर ब्लॉक के जुनवानी ग्राम में JDES समिति द्वारा संचालित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और हॉस्टल में नाबालिग बच्चियों के साथ शारीरिक शोषण और प्रताड़ना का मामला प्रकाश में आया था।जिसके बाद बाल कल्याण समिति अध्यक्ष एडवोकेट धन्यकुमारी वैश्य की शिकायत पर शनिवार को महिला थाना में आरोपी प्राचार्य नान सिंह यादव, अतिथि शिक्षक खेम चंद, सविता सिस्टर और संचालक फादर सनी के विरुद्ध IPC की धारा 354, 354(क)1, 323,34 सहित 7, 8 पास्को एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम 75,82 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
यह है पूरा मामला:—
अमरपुर ब्लाक के ग्राम जुनवानी छात्रावास और स्कूल में अध्ययनरत छात्राओं के साथ यौन शोषण/ उत्पीड़न का मामला सामने आया था जिसके बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए हॉस्टल प्रबंधन से जुड़े आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। मामले में सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक दलों के दबाव के चलते कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को आरोपी बनाया गया था जिसमें एक आरोपी को पकड़ा गया था और तीन आरोपी फरार हो गए। फिर घटनाक्रम कुछ इस तरह हुआ कि पूछताछ के नाम पर पकड़े गए आरोपी को भी पुलिस थाने से छोड़ दिया गया जिसके बाद छात्रों के अभिभावकों सहित सामाजिक संगठनों में आक्रोश बढ़ गया और मामले से जुड़े सभी लोगों पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग भी प्रशासन पर बढ़ गया।
वही आज जय आदिवासी युवा शक्ति डिंडौरी के द्वारा एसपी संजय सिंह से विकासखंड अमरपुर के ग्राम जुनावानी के JDES स्कूल में छात्राओं छेड़छाड़ और घानामार में पुलिस प्रताडना से आत्महत्या के दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। डिंडौरी पुलिस अधीक्षक संजय सिंह को दिए गए मांग पत्र में उल्लेख किया गया है जुनवानी स्कूल में घटित घटना और ग्राम घानामार में विष्णु सैयाम की मृत्यु से समाज और क्षेत्र में अराजकता का माहौल बना हुआ है। अंदेशा यह है कि घानामार निवासी विष्णु सैयाम ने पुलिस प्रताड़ना आत्महत्या की है। उक्त दोनों जांच घटना की जय आदिवासी युवा शक्ति डिंडौरी ने सूक्ष्मता से जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान जयस के प्रदेशाध्यक्ष इंद्रपाल मरकाम, जिलाध्यक्ष महासिंह अजीत पट्टा, डॉ दिग्विजय सिंह मरावी, आलोक परस्ते, सेमलाल धुर्वे, संदीप मरकाम आदि मौजूद रहे।
Contents
डिंडौरी(रामसहाय मर्दन)| जिले में विगत दिनों समनापुर थानांतर्गत अमरपुर ब्लॉक के जुनवानी ग्राम में JDES समिति द्वारा संचालित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और हॉस्टल में नाबालिग बच्चियों के साथ शारीरिक शोषण और प्रताड़ना का मामला प्रकाश में आया था।जिसके बाद बाल कल्याण समिति अध्यक्ष एडवोकेट धन्यकुमारी वैश्य की शिकायत पर शनिवार को महिला थाना में आरोपी प्राचार्य नान सिंह यादव, अतिथि शिक्षक खेम चंद, सविता सिस्टर और संचालक फादर सनी के विरुद्ध IPC की धारा 354, 354(क)1, 323,34 सहित 7, 8 पास्को एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम 75,82 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।यह है पूरा मामला:—अमरपुर ब्लाक के ग्राम जुनवानी छात्रावास और स्कूल में अध्ययनरत छात्राओं के साथ यौन शोषण/ उत्पीड़न का मामला सामने आया था जिसके बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए हॉस्टल प्रबंधन से जुड़े आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। मामले में सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक दलों के दबाव के चलते कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को आरोपी बनाया गया था जिसमें एक आरोपी को पकड़ा गया था और तीन आरोपी फरार हो गए। फिर घटनाक्रम कुछ इस तरह हुआ कि पूछताछ के नाम पर पकड़े गए आरोपी को भी पुलिस थाने से छोड़ दिया गया जिसके बाद छात्रों के अभिभावकों सहित सामाजिक संगठनों में आक्रोश बढ़ गया और मामले से जुड़े सभी लोगों पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग भी प्रशासन पर बढ़ गया।वही आज जय आदिवासी युवा शक्ति डिंडौरी के द्वारा एसपी संजय सिंह से विकासखंड अमरपुर के ग्राम जुनावानी के JDES स्कूल में छात्राओं छेड़छाड़ और घानामार में पुलिस प्रताडना से आत्महत्या के दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। डिंडौरी पुलिस अधीक्षक संजय सिंह को दिए गए मांग पत्र में उल्लेख किया गया है जुनवानी स्कूल में घटित घटना और ग्राम घानामार में विष्णु सैयाम की मृत्यु से समाज और क्षेत्र में अराजकता का माहौल बना हुआ है। अंदेशा यह है कि घानामार निवासी विष्णु सैयाम ने पुलिस प्रताड़ना आत्महत्या की है। उक्त दोनों जांच घटना की जय आदिवासी युवा शक्ति डिंडौरी ने सूक्ष्मता से जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान जयस के प्रदेशाध्यक्ष इंद्रपाल मरकाम, जिलाध्यक्ष महासिंह अजीत पट्टा, डॉ दिग्विजय सिंह मरावी, आलोक परस्ते, सेमलाल धुर्वे, संदीप मरकाम आदि मौजूद रहे।


