अमेरा और राखी की राशन दुकानों में जांच में पाई गई गड़बड़ी…
डिंडौरी,रामसहाय मर्दन| जिले के शहपुरा जनपद अंतर्गत ग्राम अमेरा और राखी में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकानों में 31 लाख 33,658 की कीमत के सरकारी राशन के हेरफेर का मामला सामने आया है।
दरअसल अनिमित्ता की शिकायत पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ने दोनों दुकान संचालकों के विरुद्ध शहपुरा थाना में धारा 409 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 और 7 के तहत एफआईआर दर्ज करवाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों राशन दुकानों में खाद्यन्न वितरण में अनिमित्ताओं की शिकायत पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी खाद्य विभाग शहपुरा जयंत असराटी ने शासकीय उचित मूल्य दुकान अमेरा (कोड 3907033) तथा शासकीय उचित मूल्य दुकान राखी (कोड 3907025) के 907025) की जांच की थी। जांच के दौरान शासकीय उचित मूल्य दुकान अमेरा की जांच दुकान के विक्रेता दलसिंह वरकडे की उपस्थिति में की गई थी और पाया गया कि दुकान में चावल 651.33 क्विटल,गेंहू 69.92 क्विंटल, शक्कर 1.44 क्विंटल तथा नमक 6.55 क्विंटल शेष स्टाक के रूप में दर्ज था। लेकिन भौतिक सत्यापन में मौके पर दुकान के गोदाम में चावल केवल 0.30 क्विंटल,गेंहू 0.50 क्विंटल, तथा नमक 5 क्विंटल ही पाया गया। इस प्रकार चावल 651.03 किंटल कम,गेंहू 69.42 किंटल कम,शक्कर 1.44 क्विंटल कम, तथा नमक 1.55 पक्विंटल कम पाया गया।
जिससे स्पष्ट हो गया कि विक्रेता दलसिंह वरकडे द्वारा चावल 651.03 द्वारा 69.42 क्विटल, शक्कर 1. क्विंटल गेहू। 1.44 क्विंटल तथा नमक 1.55 क्विंटल की अफरातफरी की गई है। जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 28 लाख 18,525 रूपए आंका गया है।
वहीं शासकीय उचित मूल्य दुकान राखी की जांच विक्रेता दल सिंह वरकडे की मौजूदगी में करते हुये पाया गया कि माह नवंबर 2023 हेतु आवंटित 65.03 क्विटल चावल,17.34 क्विंटल गेहू, 3.15 क्विंटल शक्कर किसी भी पात्र परिवार को वितरित नहीं की गई है। उक्त राशन मौके पर भी नहीं पाया गया है। जिसका अनुमानित मूल्य 3 लाख 15173 रूपए आंका गया है।कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी है।



