डिंडौरी, रामसहाय मर्दन| जिले में ऐसे शिक्षकों की सूची बनी है जिनकी दो पत्नि है,जो स्कूलों में शराब पीते हैं, इनमें से कुछ तो स्कूल तक नहीं आते है और तनख्वाह भी पूरी ले रहे हैं। सोचिए डिंडौरी जिले के अभी एक विकासखंड की सरकारी स्कूलों में पदस्थ शराबी शिक्षकों की सूची बनाई गई है अगर हर ब्लाक की सूची बनाई जाए तो क्या होगा। वहां शिक्षा का क्या आलम होगा अंदाजा लगाया जा सकता है। मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में शराबी शिक्षकों की सूची बनाई गई है। क्योंकि यहां के सरकारी स्कूलों के शिक्षक पूरी तरह से बेलगाम नजर आ रहे हैं। जिसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने मामले में जांच के आदेश दिए है।
दरअसल मेंहदवानी ब्लॉक से शिक्षकों की लगातार शिकायत मिलने के बाद आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने जांच के निर्देंश दिए थे। जांच की जो रिपोर्ट सामने आई है वो चौंकाने वाली भी है और आदिवासी बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाली भी खुलासे हुए है।मेंहदवानी ब्लॉक से सहायक आयुक्त को लिस्ट भेजी गई है।




