दोपहर लगभग 01 बजे गिरा आसमानी आफत…
डिंडौरी, रामसहाय मर्दन| जिले में बारिश की एंट्री होते ही जगह—जगह आकाशी बिजली गिरने से कई दर्दनाक घटना देखने को मिल रही है। दरअसल शहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धिरवन कला में आकाशीय बिजली गिरने से 6दर्जन से अधिक गाय, बैल और बकरियों की दर्दनाक मौत मौके पर हो गई।
मिला जानकारी के अनुसार धिरवन कला के किसानो की गाय गाँव के पास ही चर रहे थे, इसी दौरान तेज बारिश के साथ आसमानी आफत की चपेट में आकर एक ही जगह पर लगभग 80 पशुओं की मौत हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही गाँव में मातम पसरा हुआ है, घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है।



