डिण्डौरी,रामसहाय मर्दन| कलेक्टर विकास मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में आयोजित होने वाले विकसित भारत संकल्प यात्रा, कौन बनेगा करोड़पति और साड़ी वॉकथॉन सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने प्रेसवार्ता में बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा और सुशासन सप्ताह के अंतर्गत 23 दिसंबर 2023 को शाम 05:00 बजे से शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मैदान करंजिया में ’कौन बनेगा करोड़पति’ कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। जिसमें 12 शासकीय विद्यालयों के कक्षा 11वीं में अध्ययनरत होनहार विद्यार्थी भाग लेंगे। कौन बनेगा करोड़पति में विजेता एवं उप विजेताओं को पुरूष्कृत किया जाएगा।
कलेक्टर मिश्रा ने बताया कि ’’साड़ी हमारा परिधान, साडी हमारी पहचान, हमें गर्व हैं, अपने परिधान पर की थीम पर 24 दिसंबर 2023 को प्रातः 10:00 बजे से कलेक्ट्रट परिसर से ’साड़ी वॉकथॉन’का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ’’हां मैं स्त्री हुं, मैं न आदिवासी प पिछड़ी, न हरीजन, हां मैं केवल स्त्री हूं’की तर्ज पर अविवाहित/विवाहित महिलाएं साड़ी परिधान पहनकर साड़ी वॉकथॉन पर निकलेंगी। साड़ी वॉकथॉन का जगह-जगह पर स्वागत किया जाएगा, महिलाओं के द्वारा महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जागरूकता संबंधी स्पीच दी जाएगी। यह साड़ी वॉकथॉन आनंदम दीदी कैफे डिंडौरी तक जाएगी। इसमें कोई भी महिलाएं/छात्र-छात्राएं साड़ी परिधान में शामिल हो सकती हैं।

Contents
डिण्डौरी,रामसहाय मर्दन| कलेक्टर विकास मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में आयोजित होने वाले विकसित भारत संकल्प यात्रा, कौन बनेगा करोड़पति और साड़ी वॉकथॉन सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने प्रेसवार्ता में बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा और सुशासन सप्ताह के अंतर्गत 23 दिसंबर 2023 को शाम 05:00 बजे से शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मैदान करंजिया में ’कौन बनेगा करोड़पति’ कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। जिसमें 12 शासकीय विद्यालयों के कक्षा 11वीं में अध्ययनरत होनहार विद्यार्थी भाग लेंगे। कौन बनेगा करोड़पति में विजेता एवं उप विजेताओं को पुरूष्कृत किया जाएगा।कलेक्टर मिश्रा ने बताया कि ’’साड़ी हमारा परिधान, साडी हमारी पहचान, हमें गर्व हैं, अपने परिधान पर की थीम पर 24 दिसंबर 2023 को प्रातः 10:00 बजे से कलेक्ट्रट परिसर से ’साड़ी वॉकथॉन’का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ’’हां मैं स्त्री हुं, मैं न आदिवासी प पिछड़ी, न हरीजन, हां मैं केवल स्त्री हूं’की तर्ज पर अविवाहित/विवाहित महिलाएं साड़ी परिधान पहनकर साड़ी वॉकथॉन पर निकलेंगी। साड़ी वॉकथॉन का जगह-जगह पर स्वागत किया जाएगा, महिलाओं के द्वारा महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जागरूकता संबंधी स्पीच दी जाएगी। यह साड़ी वॉकथॉन आनंदम दीदी कैफे डिंडौरी तक जाएगी। इसमें कोई भी महिलाएं/छात्र-छात्राएं साड़ी परिधान में शामिल हो सकती हैं।


