डिंडौरी,रामसहाय मर्दन| अधीक्षक भू-अभिलेख जिला डिंडौरी ने बताया कि 29 जून 2023 तक डिंडौरी जिले में 188.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। डिंडौरी में 188.2, अमरपुर में 243.3, समनापुर में 158.4, बजाग में 172.0 करंजिया में 177.1 शहपुरा में 250.6 मेंहदवानी में 129.2 मि.मी. वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है। इस प्रकार से जिले में 29 जून तक कुल 1318.8 मि.मी. वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है।