◆ ग्राम पंचायत कछारी माल के सचिव बलराम सैयाम ने जैविक खेती करने का प्रशिक्षण जैविक कृषि प्रशिक्षक बिहारी लाल से किया प्राप्त:-
(रामसहाय मर्दन) डिंडौरी/शहपुरा। भारतीय किसान संघ जिला डिंडोरी के जिलाध्यक्ष जैविक कृषि प्रशिक्षक बिहारी लाल साहू लगातार जिला डिंडोरी में कृषकों को नि:शुल्क जैविक खेती करने के लिए प्रशिक्षित कर रहे हैं साथ ही कृषकों को केंचुआ खाद बनाने जीवामृत बनाने एवं जैविक उत्पाद घर में किस तरीके से तैयार किया जाता है। यह समस्त जानकारी कृषकों को नि:शुल्क प्रदान करते हैं साथ ही घर में ही निर्मित मिनी फार्महाउस को दिखाकर कृषकों को प्रायोगिक जानकारी प्रदान करते हैं। इसी क्रम में आज कछारी माल के सचिव बलराम जी सैयाम ने मिनी फार्महाउस पहुंचकर जैविक कृषि प्रशिक्षक बिहारी लाल साहू से जैविक खेती करने का जानकारी प्राप्त किया साथ ही 2 किलो केंचुआ एवं दो प्लास्टिक के वर्मी बेड भी खरीदा एवं निश्चित किया कि ग्राम कछारी माल में सभी कृषकों को जैविक खेती करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे एवं स्वयं जैविक खेती करेंगे।