डिंडौरी | हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा और स्वच्छ भारत सुंदर भारत के संदेश को लेकर एकीकृत माध्यमिक विद्यालय जोगीग्वारा में तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के आह्वान पर आयोजित किया गया, जिसमें शाला परिवार ने राष्ट्रभक्ति और स्वच्छता का संदेश दिया।
रैली के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने “भारत माता की जय”, “हर घर तिरंगा”, “स्वच्छ भारत सुंदर भारत” के नारों से पूरे गाँव को गूंजा दिया। इस अवसर पर शाला प्रमुख राम कुमार गर्ग के साथ पूरा विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा और बच्चों के साथ गाँव में भ्रमण कर लोगों को स्वच्छता और राष्ट्रप्रेम के लिए प्रेरित किया।

