जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम पंचायत बम्हनी का मामला…
डिंडौरी,रामसहाय मर्दन। इन दिनों समनापुर जनपद पंचायत क्षेत्र के आने वाले ग्राम पंचायतों के निर्माण कार्यों में खुलेआम मानक विहीन सामग्री से निर्माण कार्य किया जा रहा है। एक ओर गांव के विकास के लिए सरकार द्वारा लाखों रुपए खर्च कर ग्रामवासियों की सुविधा हेतु पानी निकासी के लिए ग्राम में नाली निर्माण का कार्य किया जाता है,लेकिन ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा निर्माण कार्यों के नाम पर स्वयं को अधिक फायदा पहुंचाने के चक्कर मे मापदंड के विपरीत कराकर सरकार के मंशा पर पानी फेर रहे हैं।
ये रहा पूरा मामला..
दरअसल ताजा मामला जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम पंचायत बम्हनी का आया है जहां जिम्मेदारों के द्वारा डस्ट युक्त गिट्टी से नाली निर्माण किया जा रहा है।
बता दें कि ग्राम पंचायत बम्हनी के कोलान टोला में लगभग 3 लाख 85 हजार रु. की लागत से बम्हनी मुख्यमार्ग से बनवासी टोला तक सीसी नाली निर्माण कराया जा रहा है। बताया गया कि नाली का निर्माण सरपंच रतिराम के द्वारा कराया जा रहा है। जो कि सारे नियम कायदों को दरकिनार करते हुए जमकर भृष्टाचार किया जा रहा है।
बताया गया कि सरपंच स्वयं को आर्थिक लाभ पहुंचाने के चक्कर मे नाली निर्माण के लिए सप्लायर से डस्ट युक्त गिट्टी खरीद रहा है। वहीं जब मामले को लेकर ग्राम पंचायत सचिव बात की गई तो उन्होंने ने बताया कि डस्ट युक्त गिट्टी से नाली निर्माण कराने का प्रावधान नहीं है, नाली निर्माण में 20 एमएम का गिट्टी का उपयोग करने का है, लेकिन सरपंच के द्वारा डस्ट मिली गिट्टी से नाली निर्माण करा रहा है।
बता दे कि ग्राम पंचायत बम्हनी जिम्मेदारों के द्वारा लाखों रू. की लागत से मजबूत नाली निर्माण कराना नहीं है बल्कि अपने जेब भरना है। तभी तो मानक विहीन डस्टयुक्त गिट्टी और मानक विहीन रेत से घटिया निर्माण कराया जा रहा है। यह हम नहीं निर्माण स्थल में पडे निर्माण सामग्री को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। जबकि उक्त नाली निर्माण में 20 एमएम गिट्टी का उपयोग करना चाहिए लेकिन 20 एमएम गिट्टी की जगह डस्टयुक्त व मानक विहीन सामग्री से घटिया नाली का निर्माण किया जा रहा है।
इनका कहना है,,
नाली निर्माण 3.85 हजार रु की लागत से बनाया जा रहा है। सरपंच रतिराम से अधिक जानकारी लेना चाही गई तो उन्होंने जानकारी देने से पल्ला झाड़ लिया।
रतिराम ,सरपंच, ग्राम पंचायत बम्हनी ।
नाली निर्माण सरपंच के द्वारा कराया जा रहा है,वह किसी की बात नहीं मानते है, वे अपने तरीके से काम करा रहे है, डस्ट से नाली निर्माण कराने के लिए मेरे द्वारा मना किया गया है,लेकिन वो नही मान रहे है।
गेंद सिंह,सचिव ,ग्राम पंचायत बम्हनी।