डिंडौरी, रामसहाय मर्दन | पुलिस अधीक्षक डिंडौरी अखिल कुमार पटेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम, उप पुलिस अधीक्षक महिला प्रकोष्ठ श्रीमती मेहंती मरावी के मार्गदर्शन में महिला थाना से सहा. उप निरी. ओम सिंह ठाकुर , आर. विजय मरावी द्वारा एकीकृत माध्यमिक शाला खमरिया माल ,विक्रमपुर, डिंडौरी में अलग—अलग विषय पर छात्र छात्राओं को गुड-टच, बैड-टच, साईबर सुरक्षा, पाक्सो एक्ट, जेजे एक्ट, मानव तस्करी, नशा के दुष्प्रभाव आदि की जानकारी दी गई।

बच्चों को अपनी सुरक्षा की जानकारी दी गई….
सहायक उप निरीक्षक ओम सिंह ठाकुर ने छात्राओं को अपनी सुरक्षा केसे कर सकतीं हैं, बताये । साथ ही बताया की हमें हमेशा अपराध एवं अपराधो की रोकथाम के प्रति जागरूक रहना चाहिए, की बात बताई गई। अगर कोई आपके साथ गलत व्यवहार करता है तो सतर्क रहे। किसी भी गलत हरकत से अपने परिजनों और सहपाठियों को जरूर बताएं। क्योंकि आप विरोध नहीं करेंगे तो उसके बर्ताव में सुधार नहीं होगा। अपने उपर हो रहे गलत कार्य को आप अपनी महिला टीचर से भी बताया जाना चाहिए। साथ ही चाइल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098 की जानकारी दी।


