डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन। जिले की कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने शुक्रवार को शासकीय माध्यमिक शाला, धनुआसागर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चौंकाने वाली स्थिति सामने आई – स्कूल में दर्ज 111 छात्रों में से केवल 9 छात्र ही उपस्थित पाए गए। जबकि विद्यालय 16 जून 2025 से नियमित रूप से संचालित हो रहा है।
कलेक्टर ने इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए इसे विद्यालय प्रशासन की लापरवाही करार दिया और तत्काल प्रभाव से प्रभारी शिक्षक एवं स्टाफ को निर्देशित किया कि सभी छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए, जिससे शिक्षण सत्र बाधित न हो। निरीक्षण के समय जिला परियोजना समन्वयक (DPC) भी बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इस पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।



