डिंडौरी,रामसहाय मर्दन| नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस के द्वारा आज दिन मगंलवार को नगर परिषद के प्रांगण में 44 हितग्राहियों को आवासीय पट्टा प्रदान किया गया।पट्टा वितरण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामबाबू देवांगन, उपाध्यक्ष श्रीमती सारिका नायक , भागीरथ उरैती ,महेंद्र दाहिया , रजनीश राय ,संदीप कांसकार, पार्षद रुपाली रीतेश जैन, लक्ष्मी रमेश बैश्य, पार्षद रीतेश जैन, स्मिता बर्मन ,राजेश पाराशर, ममता सरैया , मुख्य नगरपालिका अधिकारी सत्येंद्र सलवार,उपयंत्री अशोक दीक्षित ,अशोक यादव और नगर परिषद डिंडौरी के समस्त अधिकारी/कर्मचारी व नागरिक गण उपस्थित रहे।


